श्रीमती कल्पना लालजी
Mauritius

श्रीमती कल्पना लालजी

Mrs. Kalpana Lalljee

पिछले पच्चीस वर्षों से आप माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य से जुड़ी हैं।
1. इंद्रधनुष सांस्कृतिक परिषद 2. हिंदी लेखक संघ 3. हिंदी संगठन 4. हिंदी साहित्य अकादमी

व्यक्तिगत एवं संपर्क विवरण

नाम (हिंदी / English) श्रीमती कल्पना लालजी / Mrs. Kalpana Lalljee
वर्तमान पद / दायित्व पिछले पच्चीस वर्षों से आप माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य से जुड़ी हैं।
संस्थान / प्रतिष्ठान 1. इंद्रधनुष सांस्कृतिक परिषद 2. हिंदी लेखक संघ 3. हिंदी संगठन 4. हिंदी साहित्य अकादमी
पता (Address) La Marie Road, Vacoas, Mauritius
ईमेल (Email) kalpanal2008@yahoo.com
दूरभाष (Phone) 00 230 684 5388, 00 230 5713 3341

शिक्षा एवं अकादमिक योग्यता (Education)

एम.ए. (भाषाएँ: अंग्रेज़ी एवं हिंदी), मेरठ विश्वविद्यालय

प्रकाशन एवं शोध कार्य (Publications)

1. आपकी कविताएँ, कहानियाँ एवं लेख 'पंकज', 'इंद्रधनुष', 'वसंत', 'रिमझिम' आदि पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं।
2. 'अमर गीत' आपकी पहली पुस्तक है। (यह पुस्तक 'पॉल और विर्जिनी' की लोकप्रिय कथा पर आधारित है, जिसे फ़्रांसीसी लेखक बेरनादें दे सेंपियर ने सन् 1789 में मॉरीशस की पृष्ठभूमि पर लिखा था। दूसरी 'सर शिवसागर रामगुलाम' देश के राष्ट्रपिता को आपकी श्रद्धांजलि है। 'खट्टी मीठी मुस्कानें' आपकी तीसरी पुस्तक है जो बच्चों को ध्यान में रखकर लिखी गई है।

  • शशि किरण (कविता-संग्रह) सन्-2007 प्रकाशक-स्टार पब्लिकेशन, नई दिल्ली विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित कविताएँ वयस्क पाठकों को समर्पित हैl हिंदी संगठन द्वारा इंदिरा गांधी भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में पुस्तक का लोकार्पण हुआ।
  • आईना ज़िंदगी का (कविता-संग्रह) -2016, प्रकाशक-स्टार पब्लिकेशन नई दिल्ली l मानवीय जीवन से जुड़े सूक्ष्म और संवेदनशील विषयों पर आधारित कविताएँ l माननीया श्रीमती लीला देवी दूकन शिक्षा व मानव संसाधन मंत्री एवं महामहिम श्री अनूप कुमार मुद्गल भारतीय उच्चयुक्त द्वारा विश्व हिंदी सचिवालय के सहयोग से महात्मा गांधी संस्थान मोका, में इसका विमोचन हुआ l
  • एक चिट्ठी माँ के नाम (कविता-संग्रह ) 2018 भावनाओं से ओतप्रोत स्मृतियों में रची बसी माँ को समर्पित कविताएँl 11 वें विश्व हिंदी सम्मेलन के अवसर पर महात्मा गांधी संस्थान द्वारा लोकार्पण किया गया।
  • कहानी-संग्रह " अपराजिता " 11 फ़रवरी 2022, मॉरीशस के राष्ट्रपति महामहिम श्री पृथ्वीराज सिंह रूपन एवं भारतीय उच्चायुक्त महामहिम श्रीमती नंदिनी सिंगला जी द्वारा विमोचन किया गया।
  • " मॉरीशस की बहुमुखी साहित्यकार कल्पना लालजी" डॉ नूतन पांडे व डॉ दीपक पांडे द्वारा रचित 18 जून 2022
  • हिंदी प्रचारिणी सभा में मॉरीशस के राष्ट्रपति महामहिम श्री पृथ्वीराज सिंह रूपन व भारतीय उच्चायुक्त श्रीमती नंदिनी सिंगला जी के करकमलों द्वारा लोकार्पण हुआ।
  • मॉरीशस के हिंदी साहित्य का प्रथम महाकाव्य" गिरमिटिया महाकाव्य ", 9 फ़रवरी 2023 को विश्व हिंदी सचिवालय के कार्यारंभ दिवस के अवसर पर भारतीय उच्चायुक्त महामहिम श्रीमती नंदिनी के सिंगला जी व हिंदी संगठन के प्रधान श्री उदय नारायण गंगू जी द्वारा लोकार्पण किया गया।

उल्लेखनीय गतिविधियाँ / सहभागिता (Activities)

आपने अनेकानेक सम्मेलनों/कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया है।

सम्मान व पुरस्कार (Awards & Honours)

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हिंदी विदेश प्रसार सम्मान, 2022
  • हिंदी लेखक संघ द्वारा हिंदी सेवा सम्मान
  • आधार शिला फ़ाउंडेशन नैनीताल द्वारा हिंदी गौरव सम्मान
  • परिकल्पना, लखनऊ द्वारा काव्य-सम्मान
  • कवि कुम्भ, देहरादून द्वारा हिंदी सम्मान
  • अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच द्वारा हिंदी विदेश प्रसार सम्मान, 2022 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय , मेरठ
  • सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट – प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान- सितंबर 2022
  • "शैक्षिक आगाज़ " रेडियो मेरी आवाज़, सहारनपुर द्वारा सहयोग सम्मान
  • मनुमुक्त ''मानव" मैमोरियल ट्रस्ट नारनौल द्वारा "विशिष्ट साहित्य सेवी सम्मान " 2022
  • हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु वैश्विक साहित्य सम्मेलन में सम्मानित।
  • साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्था , मुंबई द्वारा आयोजित विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर सम्मानित, 2022
  • राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, नोएडा द्वारा सम्मानित। 2022
  • भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित कविता-लेखन प्रतियोगिता में पुरस्कृत
  • विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा आयोजित कहानी-लेखन प्रतियोगिता में पुरस्कृत
  • साहित्य संवाद मासिक संगोष्ठी के आयोजन समिति की सदस्या
  • विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बेबीनारों में नियमित भागीदारी व संचालन
  • मॉरीशस में - "वट वृक्ष " नामक हिंदी साहित्यिक मंच की संस्थापक, 2023
  • हिंदी संगठन, पूर्व उपसचिव
  • हिंदी लेखक संघ, उपप्रधान
  • हिंदी साहित्य अकादमी, सदस्य
  • इंद्रधनुष परिषद्, सदस्य
  • विश्व हिंदी सचिवालय के रेडियो कार्यक्रम "क्षितिज" में साक्षात्कारकर्ता

विशेष विवरण / भाषाएँ / रुचियाँ (Other Details)

  • 1.आपका रुझान कविता लेखन की ओर अधिक है।
  • 2.आप इंद्रधनुष सांस्कृतिक परिषद, हिंदी लेखक संघ, हिंदी संगठन तथा हिंदी साहित्य अकादमी की एक कर्मठ सदस्या हैं।

सूचना स्रोत (Source)

E-mail: kalpanal2008@yahoo.com