दीनबन्धु चौधरी
India

दीनबन्धु चौधरी

Deenbandhu Chaudhary

प्रधान संपादक, दैनिक नवज्योति
दैनिक नवज्योति- अजमेर, जयपुर, कोटा।

व्यक्तिगत एवं संपर्क विवरण

नाम (हिंदी / English) दीनबन्धु चौधरी / Deenbandhu Chaudhary
वर्तमान पद / दायित्व प्रधान संपादक, दैनिक नवज्योति
संस्थान / प्रतिष्ठान दैनिक नवज्योति- अजमेर, जयपुर, कोटा।
पता (Address) दैनिक नवज्योति कॉम्प्लेक्स, केसरगंज, अजमेर -305001 राजस्थान, (भारत)
ईमेल (Email) navjyotiplatinum@hotmail.com
दूरभाष (Phone) 9828053444
वेबसाइट / ब्लॉग https://dainiknavajyoti.com

शिक्षा एवं अकादमिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक (गणित)

प्रकाशन एवं शोध कार्य (Publications)

प्रकाशन राजस्थान के हिंदी भाषा के प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में दशकों तक प्रधान सम्पादक रहकर हजारों लेखों, कई संस्मरण और सम्पादकीय का लेखन और प्रकाशन किया है।

उल्लेखनीय गतिविधियाँ / सहभागिता (Activities)

  • 2011 से निरन्तर प्रति वर्ष गणतन्त्र दिवस पर ‘देश राग’ – हिन्दी कवि सम्मेलन के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाना।
  • हिंदी दिवस -14 सितम्बर / विश्व हिंदी दिवस -10 जनवरी पर हिंदी विशेषज्ञों के बीच परिचर्चा आयोजित करने का निर्देशन करना।
  • शुद्ध हिंदी, सटीक वर्तनी, व्याकरणिक त्रुटियों से रहित हिंदी के प्रयोग को सुनिश्चित करने के विशेष प्रयासों का निर्देशन करना।
  • दैनिक नवज्योति प्रकाशन समूह के द्वारा प्रदान किए जाने वाले पुरस्कारों यथा – ‘अखिल भारतीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी हिंदी सेवा सम्मान’ एवं ‘काव्य कलश सम्मान’ का आयोजन करना।
  • सिटीज़न कौंसिल, अजमेर के महासचिव।
  • अध्यक्ष, अजमेर ज़िला पत्रकार संघ।
  • अध्यक्ष, कृष्ण गोपाल आयुर्वेद कालेड़ा ट्रस्ट, केकड़ी (अजमेर)।
  • अध्यक्ष, राजस्थान कोंट्रेक्ट ब्रिज फेडरेशन ऑफ इण्डिया
  • पूर्व उपाध्यक्ष, ब्रिज फेडरेशन ऑफ इण्डिया।
  • सदस्य, बिशम्बरनाथ टण्डन भारत जापान सांस्कृतिक, सामाजिक सेवा संगठन।
  • सदस्य, इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी, नयी दिल्ली।
  • सदस्य, अखिल भारतीय समाचार पत्र सम्पादक सम्मेलन।
  • पूर्व सदस्य ज़ोनल और वर्तमान में अजमेर मण्डल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति।
  • पूर्व अध्यक्ष रोटेरी क्लब (रोटेरी इंटरनेशनल), बेस्ट प्रेज़ीडेन्ट अवार्ड प्राप्त किया।
  • पूर्व अध्यक्ष, अजमेर क्लब, अजमेर।
  • राजस्थान में बेडमिंटन खेल में प्रथम तथा कई बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया।
  • अध्यक्ष, अजमेर ज़िला बेडमिंटन संघ।
  • संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राजस्थान राज्य बेडमिंटन संघ।

सम्मान व पुरस्कार (Awards & Honours)

  • ‘मातुश्री पुरस्कार’ (1997) भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति श्री आर. के. नारायण के हाथों से प्राप्त।
  • खान मन्त्रालय, भारत सरकार में हिंदी सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य रह चुके हैं।

विशेष विवरण / भाषाएँ / रुचियाँ (Other Details)

हिंदी पत्रकारिता पर अनुसन्धान और अन्य उद्देश्यों के लिए विदेश यात्राएं कीं।

  • यू.एस.ए. / यू. एस.एस.आर. / फ्रांस / स्विट्ज़रलैण्ड / अफ्रीका / पाकिस्तान / बंगलादेश / सिंगापुर / बैंकाक / मालदीव / इंगलैण्ड / स्कॉटलैण्ड विभिन्न प्रधान मन्त्रियों – राजीव गांधी, पी.वी. नरसिंहा राव, विश्वनाथ प्रतापसिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ॰ मनमोहन सिंह के साथ ।
  • यू. एस. एस. आर के आमन्त्रण पर ‘एकल’ अतिथि के रूप में 13 दिनों की रूस की यात्रा की।
  • कुवैत सरकार के आमन्त्रण पर ‘राजकीय’ अतिथि के रूप में 05 दिनों की कुवैत की यात्रा की।
  • इंडियन एयरलाइन्स की जयपुर से दुबई की सबसे पहली उड़ान के अतिथि रह चुके हैं।

वेब आधारित कड़ियाँ (Web Links)

सूचना स्रोत (Source)

https://dainiknavajyoti.com
दीनबन्धु चौधरी अभिनन्दन ग्रन्थ।