शिक्षा एवं अकादमिक योग्यता (Education)
एम०ए० (हिंदी, पंजाबी), पीएचडी० (हिंदी), डी.लिट्
प्रकाशन एवं शोध कार्य (Publications)
प्रथम स्वच्छदतावादी उपन्यासकार बाबू ब्रजनंदन सहाय, हिंदी साहित्येतिहास लेखन के पाश्चात्य स्रोत, गुरुमुखी लिपि में उपलब्ध पंजाब का हिंदी भक्ति साहित्य, गुरु गोबिंदसिंह और पंजाब का हिंदी वीर साहित्य, गांधी : दर्शन और विचार, हिंदी साहित्योतिहास-दर्शन की भूमिका, पंजाब के हिंदी साहित्य का इतिहास; कवितासंग्रह-गर्म लोहा, पहचान की यात्रा, किसी और दिन; पाठ्य-पुस्तकें-निबंध निकुर, प्रथम भाषा हिंदी, गद्य-त्रिविधा, काव्यगरिमा, कथायन, विधा विविधा, काव्यायन, एकांकी संचयन, संवेदना की साखी, आस्था के स्वर, गुरुवाणी-प्रकाश, पचनद, सप्तसिंधु: पंजाबी ग्रंथ-साहित्य संदर्भ, गुरुनानक अते भारती संस्कृति, महान दार्शनिक अरविंद, नामधारी तहर; संपादन-कवित्त सवैये भाई गुरदास, सौंदर्योपासक रीति साहित्य : विविध संदर्भ, पडित श्रद्धाराम फिल्लौरी ग्रंथावली (तीन भाग), कालजयी कबीर, कवि ग्वाल कृत विजयविनोद, कवि वीरसिंह बल कृत सिंहसागर गुरु बिलास, भाई संतोखसिंह गिरधर कविराय ग्रंथावली, फतेहनामा गुरु खालसाजी का, पंजाब का मध्यकालीन हिंदी साहित्य, पंजाब का समकालीन हिंदी साहित्य, हिंदी लेखक कोश, अमृतसर की शोध-पत्रिका प्राधिकृत के पंजाब का हिंदी साहित्य विशेषांक (दो) का संपादन; अनुवाद-टॅगोर की जीवनी (अंग्रेज़ी से पंजाबी), अरविंद आश्रम की माँ (अंग्रेज़ी से पंजाबी), कबहु न छाडे खेतु (अंग्रेज़ी से हिंदी)।
सम्मान व पुरस्कार (Awards & Honours)
केंद्रीय हिंदी संस्थान का गंगाशरण सिंह पुरस्कार, शिरोमणि हिंदी साहित्यकार पंजाब सरकार 2004, भारत के राष्ट्रपति द्वारा हिंदी साहित्य में योगदान के लिए सम्मानित, गर्म लोहा काव्यसंग्रह पर राष्ट्रीय पुरस्कार, उप्र० हिंदी साहित्य परिषद् द्वारा कविरत्न की उपाधि, हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग इलाहाबाद द्वारा साहित्यमहोपाध्याय 2003, पंजाब हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार 2003, महर्षि दयानंद के जन्मदिन पर अमृतसर में सम्मान, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का सम्मान