श्रीमती स्नेह ठाकुर
North America

श्रीमती स्नेह ठाकुर

Mrs. Sneh Thakore

1. संपादक-प्रकाशक 'वसुधा' हिंदी साहित्यिक पत्रिका (जनवरी 2004 से अब तक), 2. निर्देशिका - इंटरनेशनल आर.सी. यूनिवर्सिटी (कैनेडा चैप्टर) (International R.C. University) (Canada Chapter), 3. चेयर पर्सन कनाडा : वर्ल्ड फोरम ऑफ डायलॉग (विश्व संवाद), 4. फ़ैलो : रिसर्च फाउंडेशन इंटरनेशनल, 5. सहयोगी संपादक एवं संयोजक : विश्व हिंदी साहित्य का इतिहास 6. कार्यकारिणी सदस्य - विश्व हिंदी परिषद (2000-2007)। 7. संस्थापक/अध्यक्ष : सद्भावना हिन्दी साहित्यिक संस्था आप अनेक संगठनों, समितियों और सभाओं में कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी हैं।

व्यक्तिगत एवं संपर्क विवरण

नाम (हिंदी / English) श्रीमती स्नेह ठाकुर / Mrs. Sneh Thakore
वर्तमान पद / दायित्व 1. संपादक-प्रकाशक 'वसुधा' हिंदी साहित्यिक पत्रिका (जनवरी 2004 से अब तक), 2. निर्देशिका - इंटरनेशनल आर.सी. यूनिवर्सिटी (कैनेडा चैप्टर) (International R.C. University) (Canada Chapter), 3. चेयर पर्सन कनाडा : वर्ल्ड फोरम ऑफ डायलॉग (विश्व संवाद), 4. फ़ैलो : रिसर्च फाउंडेशन इंटरनेशनल, 5. सहयोगी संपादक एवं संयोजक : विश्व हिंदी साहित्य का इतिहास 6. कार्यकारिणी सदस्य - विश्व हिंदी परिषद (2000-2007)। 7. संस्थापक/अध्यक्ष : सद्भावना हिन्दी साहित्यिक संस्था आप अनेक संगठनों, समितियों और सभाओं में कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी हैं।
संस्थान / प्रतिष्ठान
पता (Address) 16 Revelis Crescent Toronto, Ontario M1V 1E9 Canada USA
ईमेल (Email) उपलब्ध नहीं / अप्रकट
दूरभाष (Phone) उपलब्ध नहीं
वेबसाइट / ब्लॉग http://www.Vasudha1.webs.com

शिक्षा एवं अकादमिक योग्यता (Education)

1 एम.ए. 2. बी.एड.

प्रकाशन एवं शोध कार्य (Publications)

अनमोल हास्य क्षण (नाटक संग्रह, मल्टीकल्चरिज़्म एण्ड हेरिटेज़, फेडरल गवर्नमेंट, कैनेडा द्वारा अधिकतम अनुदान से सम्मानित))

  • 2.जीवन के रंग (काव्य संग्रह)
  • 3.दर्दे-जुबाँ (उर्दू कविताओं का संग्रह)
  • 4.आज का पुरुष (कहानी संग्रह)
  • 5.जीवन निधि (काव्य संग्रह)
  • 6.आत्मा गुंजन (दार्शनिक और भक्ति की कविताओं का संग्रह)
  • 7.हास-परिहास (हास्य कविताओं का संग्रह)
  • 8.जज़्बातों का सिल्सिसला (कविता संग्रह)
  • 9.The Galaxy Within ( A collection of Hindi Poems)
  • 10.अनुभूतियाँ (कविता संग्रह)
  • 11.काव्य-वृष्टि (कविताओं का संकलन-संकलन, संपादन एवं सहभागिता)
  • 12.पूरब-पश्चिम (आप्रवासी सम्बंधित आलेख संग्रह)
  • 13.बौछार (कविताओं का संकलन- संकलन, संपादन एवं सहभागिता)
  • 14.काव्य हीरक (कविताओं का संकलन- संकलन, संपादन एवं सहभागिता)
  • 15.संजीवनी (स्वास्थ्य सम्बन्धी निबंध संग्रह)
  • 16.उपनिषद् दर्शन (ईशोपनिषद्, दार्शनिक और आध्यात्मिक)
  • 17.काव्य-धारा (संकलन, संपादन एवं सहभागिता)
  • 18.काव्यांजलि (कविता संग्रह)
  • 19.अनोखा साथी (लघु-कथा संग्रह)
  • 20.कैकयी : चेतना शिखा- (उपन्यास, राष्ट्रपति भवन पुस्तकालय में संग्रहित)
  • 21.आज का समाज (लेख-संग्रह)
  • 22.चिन्तन के धागों में कैकेयी - संदर्भ : श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण, शोध-ग्रंथ
  • 23.कैकेयी : चेतना-शिखा (उपन्यास, साहित्य अकादमी म.प्र. द्वारा अखिल भारतीय 'वीरसिंह देव' पुरस्कार सम्मान, द्वितीय संस्करण)
  • 24.कैकेयी : चिन्तन के नव आयाम - संदर्भ : तुलसीकृत श्रीरामचारितमानस (शोध-ग्रंथ)
  • 25.लोक-नायक राम (उपन्यास)
  • 26.कैकेयी : चिन्तन के नव परिदृश्य - सन्दर्भ : अध्यात्मरामायण (शोध-ग्रंथ)
  • 27.लोक-नायक राम (उपन्यास, द्वितीय संस्करण)

आपने अन्य कई कृतियों की रचना की है।

उल्लेखनीय गतिविधियाँ / सहभागिता (Activities)

आपने अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों/कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया:

  • 1.8वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन, न्यू यॉर्क, विशिष्ट अतिथि
  • 2.प्रवासी भारतीय दिवस, 2008, दिल्ली, भारत में आमंत्रित अतिथि
  • 3.अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन, जमशेदपुर, भारत और
  • 4.साहित्य अकादमी' दिल्ली द्वारा आयोजित प्रवासी मंच में प्रतिभागिता इत्यादि।

सम्मान व पुरस्कार (Awards & Honours)

  • 1.राष्ट्रपति महोदय के कर कमलों से केंद्रीय हिन्दी संस्थान आगरा द्वारा वर्ष २०१३ के 'पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार’ 'हिन्दी सेवी सम्मान'
  • 2.१०वें विश्व हिन्दी सम्मेलन, भोपाल, भारत में गृह मंत्री श्री राज नाथ सिंह द्वारा 'विश्व हिन्दी सम्मान' से सम्मानित
  • 3.'अवध रत्न अवार्ड 2015' सम्मान
  • 4.'लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर' प्रवासी साहित्यकार एवं पत्रकार, दोनों ही रूपों में
  • 5.'कैकेयी चेतना-शिखा' उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी म. प्र. द्वारा अखिल भारतीय 'वीरसिंह देव' पुरस्कार
  • 6.'इंटरनेशनल वीमेन एक्सलेन्स अवार्ड 2014' यूनाइटेड नेशन्स से सम्बद्ध संस्थाओं द्वारा (International Women Excellence Award 2014)
  • 7.'एडिटर्स चॉइस अवार्ड'('Editor's Choice Award' by the National Library of Poetry)
  • 8.'साहित्य भारती सम्मान'
  • 9.'विश्व हिंदी सेवा सम्मान'
  • 10.'प्रवासी हिंदी सेवी सम्मान'
  • 11.मानद फ़ेलोशिप : यूएनओ से संबद्ध रिसर्च फाउंडेशन इंटरनेशनल, दिल्ली द्वारा
  • 12.'द संडे इंडियन्स' द्वारा 'हिन्दी विश्व की 25 श्रेष्ठ प्रवासी महिला लेखिकाएँ' में चयन
  • 13.यू.एन. संबद्ध रिसर्च फाउंडेशन इंटरनेशनल द्वारा 'इंटरनेशनल वीमेन सम्मान'
  • 14.'नारी अस्मिता समिति सम्मान'
  • 15.लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित
  • 16.मोहन शोध संस्थान लखनऊ द्वारा सम्मानित
  • 17.कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा सम्मानित
  • 18.'द संडे इंडियन्स' द्वारा '21वीं सदी की श्रेष्ठ 111 हिंदी लेखिकाएँ' में चयन
  • 19.चेतना साहित्य परिषद, लखनऊ से सम्मानित
  • 20.कैनेडा की फेडरल गवर्नमेंट के मल्टीकल्चरिज़्म एण्ड हेरिटेज़ डिपार्टमेंट द्वारा 'अनमोल हास्य क्षण' पुस्तक हेतु अधिकतम अनुदान से सम्मानित

विशेष विवरण / भाषाएँ / रुचियाँ (Other Details)

आप नाटक, काव्य, कहानी, निबंध, गीत, भजन, गज़ल, रिपोर्ताज़, उपन्यास, शोध-ग्रंथ आदि विधाओं में हिंदी और अँग्रेज़ी दोनों में लेखनी चलाती हैं। आपकी कुछ कृतियाँ उर्दू भाषा में भी रचित हैं। आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुईं हैं जैसे 'सरिता', 'गृह शोभा', 'सुषमा', 'मुक्ता' आदि। 'सरिता' के लिए आपने दीर्घ काल तक 'सागर पार भारत' स्तंभ भी लिखा है. आपने अनेक चल-चित्रों में अभिनय भी किया है। साथ ही आप मान्यता प्राप्त दुभाषिया हैं। आप एक अधिकृत अनुवादक, और भाषांतरकार हैं।

वेब आधारित कड़ियाँ (Web Links)

सूचना स्रोत (Source)

इ-मेल