शिक्षा एवं अकादमिक योग्यता (Education)
एम०ए०, बी०एड०, पीएच॰डी॰, डी.लिट० हेतु शोधकार्य, पोस्ट एम॰ए॰ लिंग्विस्टिक।
प्रकाशन एवं शोध कार्य (Publications)
कहानी-संग्रह-बखरी के लोग, अपनी जमीन, बाघ बाबा का चौरा, वे डोलत रस आपने, वनदेई। तोता और आदमी (बाल-कहानियाँ); कविता-संग्रह-वधूमेध, सच के पाँव, अमर वल्लरी, काँटों का वन (हाइकु-संग्रह), वापस लौटें नीड़ (दोहा-संग्रह); पलछिन (क्षणिकाएँ); स्टोरी ऑफ़ राम, राजा की पोल, उत्तर प्रदेश की लोककथाएँ घर की भाषा घर का भाव, अवधी लोकनृत्य गीत, दिन-दिन पर्व, अवधी की वाचिक परंपरा, एक बाँसुरी एक बाँस, सीता सुरुजबा का ज्योति, रामकथा इन अवधी फोक लोर (सीताराम कथालोक में), अवधी लोकगीतों में गदर; लोककथाएँ-पेट का दु:ख, नीलकंठ। नाटक-काकी रोओ मत, अपना सब संसार, चंद्रावती, तुरंत, हँसने पर लाल रोने पर मोती। नवसाक्षर एवं बालसाहित्य-बकुली और कौआ, कुआँ, कहानी धनतेरस की, आँख ललाई मूछ मलाई, भर पाया, बेटी-बेटे, अन्याय नहीं होने दूँगी, जय बोलो महात्मा गांधी की। लघु उपन्यास-अँधेरे के दीप, फूलकली, ये बेटियाँ व्याकरण-आइए व्याकरण सीखें (कक्षा 1 से 8 तक हिंदी-व्याकरण की सरल एवं सचित्र पुस्तकें); संपादनसालभर-पर्व (डॉ. विद्यानिवास मिश्र के चुने हुए निबंध), हिंदी की जनपदीय कविताएँ (अवधी), वाचिक कविता अवधी, ये दीप सुधियों के, रामकृपा कर चितवा जाही (श्री कृष्णप्रताप सिंह स्मृति-ग्रंथ), पीयूषमाला (श्री विष्णुदेवानंद विरचित) (संशोधित परिवर्धेित संकलन श्री कृष्णप्रताप सिंह) का संपादन-प्रकाशन, परिक्रमा (कहानी-संकलन); पत्रिकाएँ- प्रवासी भारतीय, अतएव, भाषाभारती, साहित्यभारती, अपरिहार्य।
सम्मान व पुरस्कार (Awards & Honours)
साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार, सुभद्राकुमारी सम्मान, वंशीधर शुक्ल स्मृति सम्मान, रोटरी क्लब बरेली से सम्मानित, तुलसीपीठ सीतापुर द्वारा अवधी शिरोमणि सम्मान, साहित्यकार संसद प्रयाग द्वारा सम्मानित, प्रकाशक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान, प्रौढ़ शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश तथा उ०प्र० संस्कृत संस्थान से पुरस्कृत, हिंदी की बिंदी सम्मान, हिंदीसभा सीतापुर द्वारा सम्मान, बुदेलखंड साहित्य अकादमी अधिवक्ता साहित्यकार प्रकोष्ठ आदि द्वारा संस्कृति भारती सम्मान, कवर्धा (छत्तीसगढ़) द्वारा महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान, शब्दसरिता लखनऊ द्वारा साहित्यश्री अलंकरण।