प्रकाशन एवं शोध कार्य (Publications)
कविता-संग्रह-कीड़े 1968, आदमी जिंदा है 1988, वक्त की साजिश के खिलाफ़ (लंबी कविता) 1975, कितना अंधेरा (पाँच लंबी कविताएँ 1989, बरगद को काटते हुए देखना 1997, बहुत कुछ अतिरिक्त (पाँच लंबी कविताएँ) प्रकाशनाधीन, अश्क के उपन्यासों में मध्यमवर्गीय चेतना (आलोचना) प्रकाशनाधीन। संपादन-पंजाब की आधुनिक हिंदी कविता 2002, जितने रास्ते में (कहानियाँ) प्रकाशनाधीन। पत्रिका–साहित्यिक एवं लघु पत्रिका फिर, पंजाबी पत्रिका-रिजू, मासिक पत्रिका-भारत ज्योति का विशिष्ट संपादन-सहयोग, लायन मिरर तथा संदीपिका का संपादन, लायलपुर खालसा कालेज, जालंधर की पत्रिका ब्यास के हिंदी भाग का वि संपादन, साप्ताहिक भारतयुग का संपादन सहयोग, हिंदी पाक्षिक जनश्री का संपादन। अनुवाद-गुरु गोविंदसिंह तथा सरदार भगतसिंह नामक पुस्तकों का अँग्रेजी से हिंदी में अनुवाद।
सम्मान व पुरस्कार (Awards & Honours)
गुरुनानक विश्वविद्यालय अमृतसर द्वारा बतौर हिंदी कवि सम्मानित, पंजाब हिंदी साहित्य परिषद् लुधियाना द्वारा कवि रूप में सम्मानित, मानव भारती शिक्षा-समिति (पंजी०) हिसार द्वारा मानव भारती सम्मान, रोटरी क्लब तथा जेसीज क्लब नकोदर द्वारा सम्मानित, लायस क्लब नकोदर द्वारा सम्मानित, 1988 में नकोदरवासियों द्वारा नागरिक अभिनंदन, न्यू जनता माडल हाई स्कूल यूथ क्लब (रजि०) सादिक (फ़रीदकोट) द्वारा सम्मानित, साहित सभा मुक्तसर (रजि०) सेखो द्वारा सम्मानित।