श्रीमती ज़किया ज़ुबैरी
Europe

श्रीमती ज़किया ज़ुबैरी

Mrs. Zakia Zubairi

एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स नामक संस्था की अध्यक्षा
एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स

व्यक्तिगत एवं संपर्क विवरण

नाम (हिंदी / English) श्रीमती ज़किया ज़ुबैरी / Mrs. Zakia Zubairi
वर्तमान पद / दायित्व एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स नामक संस्था की अध्यक्षा
संस्थान / प्रतिष्ठान एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स
पता (Address) 115 The Reddings, Mill Hill, London NW7 4JP, United Kingdom
ईमेल (Email) zakiiaz@gmail.com
दूरभाष (Phone) 00-44-(0)7957353390

शिक्षा एवं अकादमिक योग्यता (Education)

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से आपने स्नातक की डिग्री प्राप्त।

प्रकाशन एवं शोध कार्य (Publications)

हिंदी कहानियों, उपन्यासों को उर्दू में अनूदित करवा कर प्रकाशित करवाने के बाद आपने आठ उर्दू लेखकों की कहानियों को हिंदी में अनूदित करवा कर उसका संपादन किया है, जो ब्रिटेन की उर्दू क़लम के नाम से प्रकाशित हुई है। आपकी शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली दूसरी संपादित पुस्तक का नाम – ‘प्रवासी हिन्दी ग़ज़ल संग्रह’ है।

अनुभूति में आपकी रचनाएँ:

  • 1.नई रचनाओं में-

(i) अल्युम्युनियम के प्याले वाले कुत्ते,

(ii) उलझन,

(iii) ढाल,

(iv) धूप का ढलता साया,

(v) फिर बदल गया।

  • 2.छंदमुक्त में-

(i) और बच्चे खेलते रहे,

(ii) क्या उसे हक़ था,

(iii) खारदार झाड़ियाँ,

(iv) दो खुली आँखें,

(v) ये कैसा ख़ौफ़ है।

उल्लेखनीय गतिविधियाँ / सहभागिता (Activities)

आपने अनेक सम्मेलनों में अपनी सक्रिय प्रतिभागिता दिखाई है। (अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन :जनवरी 2007, हिंदी सम्मेलन में आपने हिंदी एवं उर्दू के बीच की दूरियों को घटाने के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिए।)

विशेष विवरण / भाषाएँ / रुचियाँ (Other Details)

  • 1.आपने नृत्य, संगीत, गीत एवं लेखन क्षेत्र में बहुत से नये नर्तकों, गायकों, एवं लेखकों को लंदन में मंच प्रदान करवाया है।
  • 2.आप भारत एवं पाकिस्तान से लंदन आने वाली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक हस्तियों के सम्मान में समारोह आयोजित करती हैं। कथा यू.के. के साथ मिल कर आपने पिछले तीन वर्षों में ऐसे बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
  • 3.लंदन में बसे पाकिस्तानी गायक शमील चौहान की स्वरचित रचनाओं का संगीत सी.डी. एवं हिंदी लेखक तेजेंद्र शर्मा की कहानियों का उर्दू में अनुवाद एवं पुस्तक रूप में प्रकाशन आपकी उपलब्धियों में शामिल है।
  • 4.आपने एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स के माध्यम से सूरज प्रकाश के उपन्यास 'देस बिराना' एवं तेजेन्द्र शर्मा की 16 कहानियों की ऑडियो सी. डी. भी बनवा कर जारी की हैं।
  • 5.आप ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सक्रिय सदस्या हैं। लेबर पार्टी के टिकट पर आप तीन बार चुनाव जीत कर काउंसलर निर्वाचित हो चुकी हैं। संप्रति आप लंदन के बारनेट संसदीय क्षेत्र के कॉलिंडेल वार्ड की पहली और एकमात्र मुस्लिम महिला काउंसलर हैं। आप ग़रीबों और कमज़ोरों की लड़ाई पूरी शिद्दत से लड़ती हैं और उन्हें सरकार से उनके हक़ दिलवाने के सफल प्रयास करती हैं।

सूचना स्रोत (Source)