डॉ. वीणा लछमन
Africa

डॉ. वीणा लछमन

Dr. Veena Lutchman

1. आप क्वाज़ुलु-नटाल विश्वविद्यालय में कार्यरत विदुषी हैं। 2. आप दक्षिण अफ़्रीका के हिंदी शिक्षा संघ की उपाध्यक्ष के रूप कार्यरत रह चुकी हैं। 3. दक्षिण अफ़्रीका के हिंदी शिक्षा संघ की कक्षाओं में हिंदी शिक्षण भी किया है। 4. भारतीय भाषा संस्थान की अध्यक्षा भी हैं। 5. डरबन-वेस्टविल विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा विभाग के बंद होने के फलस्वरूप, डॉ. लछमन दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रीय रेडियो स्टेशन ‘लोटस एफएम’ में एक हिंदी कार्यक्रम के लिए उद्घोषिका के रूप में कार्यरत हुईं। कार्यक्रम का शीर्षक है ‘गीतांजलि’ जिसमें रेडियो के माध्यम से हिंदी शिक्षण, समकालीन मुद्दों पर हिंदी भाषा में हिंदी समुदाय के लिए सूचना सम्प्रेषण तथा दक्षिण अफ़्रीका में हिंदी को बढ़ावा देने में संलग्न व्यक्तियों के बारे में चर्चा आदि मुख्य विषय होते हैं।
क्वाज़ुलु-नटाल विश्वविद्यालय

व्यक्तिगत एवं संपर्क विवरण

नाम (हिंदी / English) डॉ. वीणा लछमन / Dr. Veena Lutchman
वर्तमान पद / दायित्व 1. आप क्वाज़ुलु-नटाल विश्वविद्यालय में कार्यरत विदुषी हैं। 2. आप दक्षिण अफ़्रीका के हिंदी शिक्षा संघ की उपाध्यक्ष के रूप कार्यरत रह चुकी हैं। 3. दक्षिण अफ़्रीका के हिंदी शिक्षा संघ की कक्षाओं में हिंदी शिक्षण भी किया है। 4. भारतीय भाषा संस्थान की अध्यक्षा भी हैं। 5. डरबन-वेस्टविल विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा विभाग के बंद होने के फलस्वरूप, डॉ. लछमन दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रीय रेडियो स्टेशन ‘लोटस एफएम’ में एक हिंदी कार्यक्रम के लिए उद्घोषिका के रूप में कार्यरत हुईं। कार्यक्रम का शीर्षक है ‘गीतांजलि’ जिसमें रेडियो के माध्यम से हिंदी शिक्षण, समकालीन मुद्दों पर हिंदी भाषा में हिंदी समुदाय के लिए सूचना सम्प्रेषण तथा दक्षिण अफ़्रीका में हिंदी को बढ़ावा देने में संलग्न व्यक्तियों के बारे में चर्चा आदि मुख्य विषय होते हैं।
संस्थान / प्रतिष्ठान क्वाज़ुलु-नटाल विश्वविद्यालय
पता (Address) PO Box 70363 Overport 4067 Durban Kwazulu-Natal South Africa
ईमेल (Email) उपलब्ध नहीं / अप्रकट
दूरभाष (Phone) उपलब्ध नहीं

शिक्षा एवं अकादमिक योग्यता (Education)

  • 1.डरबन-वेस्टविल विश्वविद्यालय (दक्षिण अफ़्रीका) से शिक्षा-विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त (जिसमें हिंदी आपके प्रमुख विषयों में शामिल थी)
  • 2.डरबन-वेस्टविल विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातक की पढ़ाई की
  • 3.उसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर तथा
  • 4.पुनः डरबन-वेस्टविल से पीएचडी की उपाधियाँ प्राप्त (हिंदी के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का संवर्धन किया)

उल्लेखनीय गतिविधियाँ / सहभागिता (Activities)

आपने अनेकानेक सम्मेलनों/कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया है और अनेक शोध-पत्र भी प्रस्तुत किए हैं।

विशेष विवरण / भाषाएँ / रुचियाँ (Other Details)

  • 1.अपने डॉक्टरेट शोध प्रबंध के लिए आपने हिंदी में उपनिवेश विरोधी कविता और दक्षिण अफ़्रीका की रंगभेद विरोधी कविता का एक तुलनात्मक अध्ययन किया है और आपके इस शोध प्रबंध से ही अन्य अनेक प्रकाशनों का विकास हुआ। जिस काल में हिंदी डरबन-वेस्टविल विश्वविद्यालय में शिक्षण पाठ्यक्रम का हिस्सा थी उस समय आप इस विषय की प्राध्यापिका रहीं।
  • 2.दक्षिण अफ़्रीका के हिंदी शिक्षा संघ द्वारा संचालित ‘शिक्षण पद्धति’ पाठ्यक्रम के पुनरावलोकन की प्रक्रिया में भी आपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • 3.डॉ. लछमन भारतीय भाषा संस्थान की अध्यक्षा भी हैं। इस संस्था का उद्देश्य दक्षिण अफ़्रीका के स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में भारतीय भाषाओं के संरक्षण की देख-रेख करना है और इस उत्तरदायित्व के नाते इस पद से आपको राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा विभाग के साथ सतत् विचार-विमर्श करना पड़ा है।
  • 4.राष्ट्रीय रेडियो स्टेशन ‘लोटस एफएम’ द्वारा आयोजित हिंदी गीत लेखन प्रतियोगिता आदि के लिए निर्णायक की भूमिका भी निभाई है। (आप स्वयं संगीत के माध्यम से हिंदी को बढ़ावा देने के अभियान में शामिल हैं।)
  • 5.आपने बतौर प्रमुख कलाकार व संगीत निर्देश्क हिंदी गीतों के दो संकलन (सीडी) भी दक्षिण अफ़्रीकी हिंदी समुदाय को अर्पित किये हैं। आपके संकलनों के उच्च स्तर का अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि 'चैरिश दक्षिण अफ़्रीका' शीर्षक से आपकी दूसरी सीडी दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व कला मंत्री द्वारा भारत सरकार को उपहार के रूप में दी गई थी।
  • 6.अपने माता पिता और दादा-दादी के नक्शेकदम पर चलती हुई डॉ. लछमन ने हिंदी को अपने हृदय के बहुत निकट रखा है। आपने इस भाषा को ही माध्यम बनाकर देश में भारतीय सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा दिया है । हिंदी के अध्ययन के प्रति आपके अनुराग के चलते ही आपने अपने पिता श्री लछमन गणपथ के सान्निध्य में संगीत की शिक्षा भी पाई। श्री गणपथ लछमन प्रारम्भ के दिनों में संगीत की शिक्षा दिया करते थे तथा एक ऐसे प्रसिद्ध संगीतकार थे जिनके संगीत का समुदाय में बहुत मान था।

वेब आधारित कड़ियाँ (Web Links)

http://wwwlotusfm.co.za/sabc/home/lotusfm/line-up/personalityprofiles/details?id=1957855e-9091-404b-8962-1d9e0c66be23&title=Veena%20Lutchman

सूचना स्रोत (Source)

विश्व हिंदी सचिवालय