| संस्था का नाम | हिंदी बाल भवन- लंदन / Hindi Bal Bhawan - London |
|---|---|
| पता (Address) | Tolworth Girls' School Fullers Way North Surbiton KT6 7LQ South-West London Europe |
| ईमेल (Email) | shashi_348@yahoo.co.uk |
| दूरभाष / फैक्स | उपलब्ध नहीं |
| वेबसाइट (Website) | http://e-voice.org.uk/hindi/ |
भवन का पाठ्यक्रम वही है जो यू.के. हिंदी समिति द्वारा निर्धारित किया गया है। प्रायः हर वर्ष हिंदी बाल भवन के छात्र निम्नलिखित परीक्षाओं में भाग लेते हैं : 1. पहल (यह एक प्रवेश कोर्स है जहाँ छात्रों को अक्षरों से परिचित करवाया जाता है), 2. प्रवेश (यह एक आरंभिक कोर्स है जिसके अंतर्गत बोल चाल के हिंदी शब्दों को लिखना, पढ़ना तथा प्रयोग में लाना सिखाया जाता है), 3. परिचय (इस कोर्स में छात्रों को प्राथमिक व्याकरण एवं वाक्य रचना से परिचित करवाया जाता है), 4. प्रबोध (यह एक उन्नत स्तर पाठ्यक्रम है जहाँ विद्यार्थियों को निबंध तथा पत्र लेखन एवं हिंदी-अंग्रेज़ी और अंग्रेज़ी-हिंदी अनुवाद पर ज्ञान दिया जाता है) और 5. प्रवीण (यह कोर्स G.C.S.E. परीक्षा या फिर कोई भी बड़ी परीक्षा के सम्तुल्य है)।
क्षेत्र (Zone): Europe
प्रमुख व्यक्ति: none
संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस