| संस्था का नाम | हिंदीजिम / HindiGym |
|---|---|
| पता (Address) | Franklin Learning Center, 906 Clement Street (cross street 10th Avenue), San Francisco,CA94118USA |
| ईमेल (Email) | feedback@hindigym.com |
| दूरभाष / फैक्स | उपलब्ध नहीं |
| वेबसाइट (Website) | http://www.hindigym.com/ |
हिंदीजिम के निम्न उद्देश्य हैं:1. हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना और 2. उन अभिभावाकों की सहायता करना है जो अच्छी हिंदी सामग्री के अभाव को समझते हुए भी अपने बच्चों को हिंदी पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं⃓
हिंदीजिम द्वारा निम्न गतिविधियों का आयोजन:1. ग्राफ़िक्स सहित हिंदी कार्यपत्रों को तैयार करती है ताकि बच्चे पढ़ाई का आनंद उठा सकें, 2. ‘हिंदी इन एक्शन’ (Hindi In Action) कक्षाओं का आयोजन यह 6 वर्ष से ऊपर वाले बच्चों के लिए है। इसमें गीतों, कहानियों तथा दृश्यों के माध्यम से हिंदी में वार्तालाप, व्याकरण, स्वर तथा व्यंजन सिखाए जाते हैं⃓ 3. ‘हिंदी एक्सप्लोरर्ज़’ (Hindi Explorers) कक्षाओं का आयोजनउन छात्रों को हिंदी सिखाई जाती है जिन्हें स्वरों एवं व्यंजनों का ज्ञान है⃓इस कक्षा में छात्रों को खेल, कहानी तथा अन्य गतिविधियों के माध्यम से हिंदी में लिखना तथा पढ़ना सिखाया जाता है ताकि भाषा पर उनकी पकड़ मज़बूत बने⃓ 4. हिंदीजिम ‘पैरेंट एंड मी’ (Parent And Me) कक्षा भी चलाती है जो पूर्व-प्राथमिक बच्चों को हिंदी से परिचय कराती है⃓ 5. हिंदीजिम हिंदू त्योहारों का आयोजन भी करती है⃓
क्षेत्र (Zone): North America
प्रमुख व्यक्ति: चंदनानी आरती (संस्थापिका) Chandnani Aarti (Founder)
संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस