विज्ञान परिषद् प्रयाग
India

विज्ञान परिषद् प्रयाग

Vigyan Parishad, Prayag

डॉ॰ शिवगोपाल मिश्र, अध्यक्ष

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम विज्ञान परिषद् प्रयाग / Vigyan Parishad, Prayag
पता (Address) विज्ञान परिषद् प्रयाग, महर्षि दयानन्द मार्ग, इलाहाबाद 211002 उत्तर प्रदेश, भारत
ईमेल (Email) vijnanaparishad_prayag@rediffmail.com
दूरभाष / फैक्स 0532-2460001, 0532-2420454
वेबसाइट (Website) http://vigyanparishadprayag.org/index.aspx

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

भारतीय भाषाओं में वैज्ञानिक साहित्य की रचना करना वैज्ञानिक विचारधारा का प्रसार वैज्ञानिक अध्ययन और वैज्ञानिक अनुसंधान कार्य को प्रोत्साहन देश की वैज्ञानिक समस्याओं के संबंध में विचार-विमर्श और परामर्श

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

विज्ञान परिषद् प्रयाग, इलाहाबाद में स्थित है और यह विज्ञान जनव्यापीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली भारत की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है। विज्ञान परिषद् की स्थापना सन् १९१३ ई. में हुई थी और इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारत में वैज्ञानिक विचारधारा का प्रचार प्रसार था। इस दिशा में १९१३ से अनवरत कार्य करने वाली इस संस्था से विज्ञान नाम की मासिक पत्रिका का प्रकाशन भी किया जाता है। यह पत्रिका सर्वप्रथम १९१३ में प्रकाशित हुई थी और तब से आज तक अनवरत प्रकाशित रहने का इसका रेकॉर्ड रहा है। विज्ञान परिषद् के मुख्य भवन का शिलान्यास ४ अप्रैल १९५६ ई. को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पं॰ जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया था। वर्तमान में विज्ञान परिषद् के अध्यक्ष डॉ॰ शिवगोपाल मिश्र हैं।

प्रकाशन (Publications)

  • 1.विज्ञान (हिन्दी पत्रिका)
  • 2.विज्ञान संचार
  • 3.अनुसंधान पत्रिका
  • 4.नवाचार पत्रिका

परिषद ने दर्जनों पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं, जिनकी सूची निम्न वेब पते पर उपलब्ध है-

http://vigyanparishadprayag.org/Prakashit_Pustakne.aspx

उपलब्धियाँ व सम्मान (Awards & Recognitions)

विज्ञान परिषद प्रयाग द्वारा विज्ञान लोकप्रियकरण के क्षेत्र में पिछले एक दशक में किए गये कार्यों के लिए इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन, कोलकाता ने विज्ञान परिषद प्रयाग को वर्ष 2010−11 का जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया है जिसकी राशि एक लाख रुपये है।

3 जनवरी 2011 को चेन्नई में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह के कर कमलों से प्रदान किया गया।

विज्ञान परिषद् की बहुआयामी गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद् द्वारा वर्ष 2003 में विज्ञान लोकप्रियकरण का राष्ट्रीय पुरस्कार परिषद् को प्रदान किया गया जिसकी राशि एक लाख रूपये थी।

इसके अतिरिक्त परिषद् से जुड़े अनेक लेखकों को भी विभिन्न संस्थानों तथा संगठनों द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।

संस्थान स्वयं भी विज्ञान लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता है।

उसके द्वारा दिए जाने वाले सम्मान और पुरस्कार निम्न हैं-

सम्मान:

  • 1.शताब्दी सम्मान
  • 2.लेखन-संपादन सम्मान
  • 3.विज्ञान वाचस्पति सम्मान
  • 4.विशेष सम्मान।

पुरस्कार:

  • 1.डॉ. गोरख प्रसाद विज्ञान लेखन पुरस्कार
  • 2.व्हिटेकर विज्ञान लेखन पुरस्कार
  • 3.डॉ रत्नकुमारी स्मृति पदक
  • 4.प्रवीण शर्मा स्मृति सूचना प्रौद्योगिकी पुरस्कार
  • 5.विज्ञानरत्न लक्ष्मण प्रसाद अविष्कार लेखन पुरस्कार
  • 6.तुरशन पाल पाठक स्मृति बाल विज्ञान लेखन पुरस्कार
  • 7.देवेन्द्र पाल वार्ष्णेय कृषि विज्ञान लेखन पुरस्कार
  • 8.मोहम्मद खलील बाल विज्ञान लेखन पुरस्कार

सूचना स्रोत (Source)

निजी संपर्क, ईमेल, इंटरनेट
संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): India

प्रमुख व्यक्ति: डॉ॰ शिवगोपाल मिश्र, अध्यक्ष

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस