केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद
India

केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद

Central Secretariat Hindi Council

श्री अमिताभ खरे, प्रधान डॉ0 एच. पी. कुमार तथा बी.बी. पटनायक, उप प्रधान

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद / Central Secretariat Hindi Council
पता (Address) केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद्, एक्सवाई-६८, सरोजनी नगर, नई दिल्ली-११००२३
ईमेल (Email) info@kshindiparishad.com, hindi_parishad@yahoo.com
दूरभाष / फैक्स 011-24672716
वेबसाइट (Website) kshindiparishad.com/

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

केन्द्रीय सरकारी कार्यालयों और सम्बद्ध कार्यालयों में हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करना हिन्दी को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करना तथा उस दिशा में किए जाने वाले कार्यों में सहयोग देना। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना। तकनीकी और वैज्ञानिक कार्यों में हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने हेतु प्रयास। भर्ती और विभागीय पदोन्नति की परीक्षाओं का माध्यम हिन्दी में कराने हेतु प्रयास। विभिन्न तकनीकी परीक्षाओं का माध्यम हिन्दी कराने हेतु प्रयास। केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद की हिन्दी को ही सरकारी कामकाज की मानक हिन्दी माना जाता है।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद की स्थापना ३ मई १९६० को नई दिल्ली में हुई थी। इसके संस्थापक दूर-द्रष्टा स्व. श्री हरि बाबू कंसल थे।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिए प्रकाशन। हिंदी में टाइपिंग, आशुलिपि, टिप्पण तथा प्रारूप लेखन, व्यवहार, निबंध तथा वाक् प्रतियोगिताएँ। वैज्ञानिक तथा साहित्यिक गोष्ठियों, हिन्दी व्यवहार प्रदर्शिनियों, वैज्ञानिक तथा तकनीकी भाषण-माला आदि के आयोजन। भारत सरकार के विभिन्न कार्यालयों में राजभाषा नीति के सफल कार्यान्वयन के लिए सहयोग।

प्रकाशन (Publications)

हिन्दी परिचय (द्वैमासिक पत्रिका) संघ की राजभाषा प्रशासनिक शब्दावली (हिंदी अंग्रेजी) सामान्य प्रशासन (टिप्पणियाँ एवं प्रारूप) कर्मचारी राज्य बीमा (टिप्पणियाँ एवं प्रारूप) नेमी कार्यालय टिप्पणियाँ कार्यालयों के हिन्दी नाम स्थापना कार्य (टिप्पणियाँ एवं प्रारूप) हिन्दी कार्यशालाएं आवेदन प्रारूप लेखा तथा लेखा परीक्षा (टिप्पणियाँ एवं प्रारूप) समूह-‘‘घ’’ कर्मचारियों संबंधी प्रारूप सेवा पंजी प्रविष्टियाँ पदनाम शब्दावली प्रशासनिक शब्दावली (सामान्य) रेल शब्दावली कारखाना शब्दावली बैंक शब्दावली विधि शब्दावली (दण्ड न्यायालय) संचार शब्दावली आय-कर शब्दावली (सामान्य) पदनाम् शब्दावली चार्ट रेलवे शब्दावली चार्ट आयकर शब्दावली चार्ट कारखाना शब्दावली चार्ट बैंक - शब्दावली चार्ट विधि शब्दावली चार्ट

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

केन्द्रीय सरकारी कार्यालयों, भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक तथा अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों, जीवन बीमा, खादी ग्रामोद्योग तथा केन्द्रीय सरकार के अन्तर्गत निगमों और अन्य स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारी/अधिकारी इसके सदस्य बन सकते हैं। दिल्ली के अतिरिक्त देश के अनेक नगरों में सैंकड़ों शाखाएं स्थापित हो चुकी हैं, जिनमें हजारों सदस्य हैं। परिषद ने विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए अनेक प्रकाशन निकाले हैं जिनकी सहायता से कार्यालयों में हिन्दी का प्रयोग बहुत आसान हो गया है। वैज्ञानिक और तकनीकी कार्य के लिए भी काफी साहित्य प्रकाशित कराया है। विभिन्न विभागों में प्रयुक्त होने वाली शब्दावलियों के दीवारों पर टांगे जाने वाले चार्ट और पुस्तिकाएं भी प्रकाशित की गई हैं। विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में गठित राजभाषा कार्यान्वयन समितियों में हिन्दी परिषद की स्थानीय शाखा के प्रतिनिधि को सदस्य के रूप में सम्मिलित करने के आदेश हैं। विभिन्न नगरों में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों में भी हिन्दी परिषद के केन्द्र द्वारा नामित प्रतिनिधि रखे जाते हैं। मंत्रालयों में संबंधित मंत्री की अध्यक्षता में गठित हिन्दी सलाहकार समितियों में हिन्दी परिषद को प्रतिनिधित्व प्राप्त है। हिन्दी परिषद की साधारण सभा, कार्यसमिति और पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने के लिए हिन्दी परिषद के पदाधिकारियों को विशेष आकस्मिक छुट्टी देने की व्यवस्था सरकार की ओर से है। परिषद की कुछ योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय (शिक्षा विभाग) से अनुदान मिलता है।

वेब कड़ियाँ (Links)

  • https://hiwikipedia.org/wiki/%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%B8%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF,_%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80_%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A4%A6,_%E0%A4%A8%E0%A4%88_%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%80
  • kshindiparishad.in/contact-us.html

सूचना स्रोत (Source)

निजी संपर्क, ईमेल, इंटरनेट
संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): India

प्रमुख व्यक्ति: श्री अमिताभ खरे, प्रधान डॉ0 एच. पी. कुमार तथा बी.बी. पटनायक, उप प्रधान

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस