दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा
India

दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा

Dakshin Bharat Hindi Prachar Sabha

डॉ. न्यायमूर्ति वी.एस. मालीमथ, अध्यक्ष

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा / Dakshin Bharat Hindi Prachar Sabha
पता (Address) दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा, टी. नगर, पोस्ट ऑफिस, मद्रास (चेन्नै) - 600017
ईमेल (Email) manager@dbhpscentral.org
दूरभाष / फैक्स 044 - 2434 1824 / 8640
वेबसाइट (Website) www.dbhpscentral.org/

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

दक्षिण भारत में हिंदी के प्रचार और प्रसार का कार्य।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा एक प्रमुख हिन्दीसेवी संस्था है जो भारत के दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में आजादी के काफी पहले से हिन्दी के प्रचार-प्रसार का कार्य कर रही है। एक स्वतन्त्र संस्था के रूप में सन १९१८ में इसकी स्थापना हुई। भारत में महात्मा गांधी के हिन्दी प्रचार आंदोलन के परिणामस्वरूप दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा की स्थापना मद्रास नगर के गोखले हॉल में डॉ॰सी.पी. रामास्वामी अरयर की अध्यक्षता में एनी बेसेन्ट ने की थी। गांधीजी जी आजीवन इसके सभापति रहे। उन्होंने देश की अखंडता और एकता के लिए हिन्दी के महत्व एवं उसके प्रचार-प्रसार पर बल दिया। कांग्रेस द्वारा स्वीकृत चौदह रचनात्मक कार्यक्रमों में राष्ट्रभाषा हिन्दी के व्यापक प्रचार-प्रसार कार्य का भी उल्लेख है। गांधीजी का विचार था कि दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार का कार्य वहाँ के स्थानीय लोग ही करें। सन १९२० तक सभा का कार्यालय जार्ज टाउन, मद्रास (अब, चेन्नै) में था। कुछ वर्ष बाद यह मालापुर में आ गया। इसके बाद यह ट्रिप्लिकेन में आ गया और १९३६ तक वहीं बना रहा। महात्मा गांधी के बाद भारतरत्न डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद इस संस्था के अध्यक्ष बनाए गए, जो स्वयं हिन्दी के कट्टर उपासक थे।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

हिन्दी अध्यापकों और प्रचारकों को तैयार करने के लिए सभा के शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में 'हिन्दी प्रचार विद्यालय' नामक प्रशिक्षण विद्यालय तथा प्रवीण विद्यालय संचालित होते हैं। प्रचार कार्य को सुसंगठित तथा शिक्षण को क्रमबद्ध और स्थायी बनाने के उद्धेश्य से सभा प्राथमिक, मध्यमा, राष्ट्रभाषा प्रवेशिका, विशारद, प्रवीण और हिन्दी प्रशिक्षण नामक परीक्षाओं का संचालन करती है। सभा की ओर से एक स्नातकोत्तर अध्ययन एवं अनुसंधान विभाग खोला गया है, जिसमें अध्ययनार्थ प्रोफेसरों की नियुक्ति होती है। पुस्तकों का प्रकाशन सभा के साहित्य विभाग की ओर से किया जाता है। हिन्दी के माध्यम से तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम चारों भाषाएँ सीखने के लिए उपयोगी पुस्तकों एवं कोश आदि के प्रकाशन का विधान है। दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा के अंतर्गत एक बड़ा हिन्दी पुस्तकालय चलता है, जिसमें इस समय लगभग 30.000 ग्रंथ भिन्न-भिन्न विषयों पर उपलब्ध हैं। इसमें हिन्दी की सभी पत्रिकाएँ हैं। प्राथमिक, मध्यमा और राष्ट्रभाषा – ये प्रारंभिक परीक्षाएँ है। प्रदेशिका विशारद और प्रवीण – उच्च परीक्षाएँ हैं, जिन्हें भारत सरकार से क्रमश: हाई स्कूल, इंटर तथा बी. ए. के हिन्दी स्तर के समकक्ष मान्यता प्राप्त है। विशारद और प्रवीण उपाधि परीक्षाएँ हैं। ‘हिन्दी प्रचारक’ प्रशिक्षण परीक्षा है। हिन्दी साहित्य की उच्चतम शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सभा की ओर से सन् 1964 में एक उच्च शिक्षा तथा शोध संस्थान खोला गया है। इस विभाग की व्यवस्था स्नातकोत्तर अध्ययन और अनुसंधान परिषद् एवं बोर्ड आफ स्टडीज़ के सुझावों के अनुसार कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव, हिन्दी विभागाध्यक्ष और प्राध्यापकगण करते हैं। पारंगत और हिन्दी एम. ए. की परीक्षाएँ इस विभाग की ओर से चलाई जाती हैं। शोध कार्य करने वाले छात्र भी इस विभाग में अध्ययन करते हैं। उच्च शिक्षा तथा शोध संस्थान का एक कांपलैक्स हैदराबाद में चलाया जा रहा है।

प्रकाशन (Publications)

हिन्दी समाचार मासिक पत्रिका 'दक्षिण भारत' नामक त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका केरल भारती मासिक हिंदी पत्रिका पूमाकुंभ मासिक हिंदी पत्रिका भारत वाणी मासिक हिंदी पत्रिका।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के पूर्व अध्यक्ष इस प्रकार हैं- महात्मा गांधी-- 1918 to 1948 बाबू राजेन्द्र प्रसाद-- 1948 to 1965 श्री लाल बहादुर शास्त्री-- 1965 to 1966 श्रीमती इंदिरा गांधी-- 1966 to 1984 श्री राजीव गांधी-- 1984 to 1991 श्री पीवी नरसिंह राव-- 1991 to 1997 डॉ. बी.डी. जत्ती-- 1997 to 1998 श्री. आर. वेंकटरमण-- 1998 to 2001 न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्र-- 2001 to 2003 श्री एम महादेव-- 2003 to 2005 श्री एमवी राजशेखरन-- 2005 to 2009 वर्तमान अध्यक्ष डॉ. न्यायमूर्ति वी.एस. मालमथ

वेब कड़ियाँ (Links)

सूचना स्रोत (Source)

निजी संपर्क, ईमेल, इंटरनेट
संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): India

प्रमुख व्यक्ति: डॉ. न्यायमूर्ति वी.एस. मालीमथ, अध्यक्ष

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस