केंद्रीय हिंदी संस्थान  आगरा
India

केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा

Kendriya Hindi Sansthan Agra

निदेशक केंद्रीय हिंदी संस्थान सचिव, केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल फ़ोन : 0562-2530684

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा / Kendriya Hindi Sansthan Agra
पता (Address) हिंदी संस्थान मार्ग, आगरा 282005, उत्तर प्रदेश, भारत Hindi Sansthan Marg, Agra 282005, Uttar Pradesh, India
ईमेल (Email) contact@khsindia.org
दूरभाष / फैक्स 0562-25306830562-2530159 (कुलसचिव) 0562-2530684 (निदेशक सचिवालय)
वेबसाइट (Website) http://www.khsindia.org

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

  • 1.हिंदी भाषा के शिक्षकों को प्रशिक्षित करना।
  • 2.हिंदीतर प्रदेशों के हिंदी अध्ययन कर्ताओं की समस्याओं को दूर करना।
  • 3.हिंदी शिक्षण में अनुसंधान के लिए अधिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाना।
  • 4.उच्चतर हिंदी भाषा, साहित्य और अन्य भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी का तुलनात्मक भाषाशास्त्रीय अध्ययन और सुविधाओं को उपलब्ध करवाना।
  • 5.भारतीय संविधान के अनुच्छेद 351 के दिशा-निर्देशों के अनुसार हिंदी भाषा के अखिल भारतीय स्वरूप का विकास कराना और दिशा-निर्देशों के अनुसार हिंदी को अखिल भारतीय भाषा के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करना।
  • 6.एक अखिल भारतीय एवं वैश्विक भाषा के रूप में हिंदी का विकास और प्रचार (संविधान के अनुच्छेद 351 के अनुसार)
  • 7.बहुस्तर पर हिंदी भाषा शिक्षण, भाषा एवं साहित्यपरक शोध, तुलनात्मक भाषा विज्ञान, शिक्षकों का शिक्षण, विभिन्न स्तर का पाठ्यक्रम निर्माण एवं विभिन्न स्तर की परीक्षाओं का आयोजन
  • 8.हिंदी विश्वकोश विभिन्न भाषाओं के संदर्भ में तथा लोक शब्दकोश का निर्माण। हिंदी शिक्षण एवं प्रचार के विभिन्न आयामों पर पत्रिकाओं एवं पुस्तकों का प्रकाशन
  • 9.फ़ैलोशिप, स्कॉलरशिप और पुरस्कार प्रदान करना तथा सेमिनार, प्रदर्शनी, कार्यशालाएँ, नवीकरण आदि कार्यक्रम चलाना। हिंदी संवर्धिनी संस्थाओं तथा विविध क्षेत्रों के लेखकों को प्रोत्साहन देना

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

हिंदी भाषा के अखिल भारतीय स्वरूप को समान स्तर का बनाने के लिए और साथ ही पूरे भारत में हिंदी भाषा के शिक्षण को सबल आधार देने के उद्देश्य से 19 मार्च, 1960 ई. को भारत सरकार के तत्कालीन 'शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्रालय' ने एक स्वायत्तशासी संस्था 'केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल' का गठन किया और 1 नवम्बर 1960 को इस संस्थान का लखनऊ में पंजीकरण करवाया गया।भारत सरकार द्वारा 'केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल' को 'अखिल भारतीय हिंदी प्रशिक्षण महाविद्यालय' को संचालित करने का पूर्ण दायित्व सौंपा गया। 1 जनवरी, 1963 को अखिल भारतीय हिंदी प्रशिक्षण महाविद्यालय का नाम बदल कर 'केंद्रीय हिंदी शिक्षण महाविद्यालय' कर दिया गया। बाद में 29 अक्टूबर, 1963 को संपन्न परिषद की गोष्ठी में केंद्रीय हिंदी शिक्षण महाविद्यालय नाम भी बदलकर 'केंद्रीय हिंदी संस्थान' कर दिया गया। केंद्रीय हिंदी संस्थान का मुख्यालय आगरा में है। मुख्यालय के अतिरिक्त इसके 8 केंद्र हैं -दिल्ली, हैदराबाद, गुवाहाटी, शिलांग, मैसूर, दीमापुर, भुवनेश्वर और अहमदाबाद।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

हिंदी सेवी सम्मान योजना केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग (भाषा प्रभाग) के अंतर्गत द्वितीय और विदेशी भाषा के रूप में हिंदी के शिक्षण-प्रशिक्षण, अनुसंधान और बहुआयामी विकास के लिए कार्यरत एक शैक्षिक संस्था है। इसका संचालन स्वायत्त संगठन केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल द्वारा किया जाता है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के विकास, प्रचार-प्रसार और प्रोत्साहन में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिंदी राष्ट्रीय एकता और समन्वय की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। राजभाषा, राष्ट्रभाषा और संपर्कभाषा के रूप में इस पर विभिन्न भारतीय भाषाओं में आपसी संवाद को बढ़ाते हुए भारत की समावेशी संस्कृति के विकास की भी ज़िम्मेदारी है। यही तथ्य केंद्रीय हिंदी संस्थान की स्थापना और इसके हर कार्यक्रम के मूल में विद्यमान रहा है। संस्थान विदेशों में हिंदी भाषा और उसके माध्यम से आधुनिक भारत की चेतना और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रसारित करने के लिए भी संकल्पित है। पुरस्कार श्रेणियाँ इसी दायित्व-बोध के साथ संस्थान द्वारा सन् 1989 में हिंदी सेवी सम्मान योजना का आरंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत सात पुरस्कार श्रेणियों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 14 हिंदी सेवी विद्वानों को प्रति वर्ष सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार श्रेणियाँ निम्नलिखित हैं: - आत्माराम पुरस्कार, - गंगाशरण सिंह पुरस्कार, - गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार, - डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार, - पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार और - महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार। पुरस्कृत विद्वानों को संस्थान की ओर से भारत के माननीय राष्ट्रपति महोदय द्वारा एक लाख रुपए, शॉल तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। सन् 1989 से 2009 तक इस योजना के अंतर्गत कुल 304 विद्वानों को सम्मानित किया जा चुका है।

वेब कड़ियाँ (Links)

सूचना स्रोत (Source)

http://wwwkhsindia.org संगोष्ठी समग्र पत्रिका
संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): India

प्रमुख व्यक्ति: निदेशक केंद्रीय हिंदी संस्थान सचिव, केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल फ़ोन : 0562-2530684

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस