पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया हिंदी समाज
Australia And Pacific

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया हिंदी समाज

HINDI SAMAJ OF WESTERN AUSTRALIA Inc.

शर्मा डॉ. दर्शन (Sharma Dr. Darshan) अध्यक्ष (President) darshansharma@dodo.com.mu

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया हिंदी समाज / HINDI SAMAJ OF WESTERN AUSTRALIA Inc.
पता (Address) 7 Heidelberg St, Aubin Grove, Western Australia, Australia-6164
ईमेल (Email) hswa@live.com.au
दूरभाष / फैक्स Mr Sanjeev Narang : +61 401683064
वेबसाइट (Website) http://www.hindisamajwa.org

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

समाज का मुख्य उद्देश्य पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और उसके बाहर बसे भारतीय समुदार एवं अन्य समुदायों के बीच भारतीय संस्कृति एवं भाषा का प्रचार-प्रसार करना है। यह नियमित रूप से आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों, बाहरी गतिविधियों तथा प्रकाशनों द्वारा संभव होता रहा है जिससे हिंदी में रुचि रखने वाले वयस्त व बच्चों, दोनों को भिन्न अवसर प्राप्त होता है ।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

समाज का गठन 1997 में असोसीएशन इन्कॉर्परेशन ऐक्ट (1987) (Associations Incorporation Act (1987) के तहत हुआ। पूर्व काल में यह पश्चिमी ऑस्ट्रेकिया हिंदी अकादमी (Hindi Academy of Western Australia) के रूप में जाना जाता था। समाज एक लाभ-निरपेक्ष संस्था है जो मात्र हिंदी के प्रचार-प्रसार के लक्ष्य से संगठित हुआ है। समाज मुख्यतः के निम्न लिखित प्रयोजनें हैं :

  • 1.हिंदी भाषा में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए एक गैर राजनीतिक संगठन का निर्मान करना।
  • 2.हिंदी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को निरंतर प्रोत्साहित करना।
  • 3.हिंदी संप्रदाय में सामाजिक एवं सांस्कृतिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करना।
  • 4.हिंदी समुदाय तथा अन्य भाषाई समुदायों के बीच सामाजिक संबंध एवं सहयोग को बढ़ावा देना।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

  • 1.इंद्रधनुष (Indradhanush),

प्रति वर्ष मार्च / अप्रैल के महिने में इसका आयोजन होता है। यह एक बहुसांस्कृतिक घटना है जिसमें विभिन्न जातीय समूह के लोग भाग लेते हैं। मूलतः यह पारंपरिक तथा सांस्कृतिक बहुलता को दर्शाता है जिससे हिंदी से जुड़े रहने के लिए लोग प्रेरित होते हैं। इस साल 29 मार्च, 2014 को यह आयोजित हुआ।

  • 2.साहित्य सभा (Sahitya Sabha)

रविवार, 13 अप्रैल, 2014 को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया संस्कृतु ग्रुप (WA Sanskriti Group) के सहयोग से इस समारोह का आयोजन किया गया।

  • 3.क्रीड़ा दिवस एवं पिकनिक (Sports day & Picnic) का आयोजन 18 मई 2014 को हुआ।
  • 4.संगम संध्या (Sangam Sandhya) का आयोजन।
  • 5.फुलवारी (Phulwari) यह विशेषकर बच्चों के लिए आयोजित होता है जिसमें बच्चे अपने कौशल तथा प्रतिभाओं को दर्शाते हैं।
  • 6.नच बलिए (Nach Baliye) यह विशेषतः बच्चों को भारतीय कला- नृत्य के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किया गया।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु हिंदी समाज द्वारा ‘पाठशाला’ (Hindi School) चलाई जाती है। समाज का मानना है कि हिंदी शिक्षण से भारतीय संस्कृति की बहुलता को समझा जा सकता है, भारत दर्शन और सुखद हो सकता है तथा भारत में व्यवसायिक प्रचार के सुअवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसी कारण हिंदी पाठशाला में न केवल भारतीय मूल के अपितु अन्य भिन्न जाति के छात्रगण (बच्चों से वयस्कों तक) हिंदी की पढ़ाई को महत्व देते हैं एवं हिंदी शिक्षा ग्रहण करते हैं।

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Australia And Pacific

प्रमुख व्यक्ति: शर्मा डॉ. दर्शन (Sharma Dr. Darshan) अध्यक्ष (President) darshansharma@dodo.com.mu

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस