आर्य प्रतिनिधि सभा फीजी
Australia And Pacific

आर्य प्रतिनिधि सभा फीजी

Arya Pratinidhi Sabha Fiji

पदारथ श्री अरुण (Padarath Mr. Arun) अध्यक्ष (President)

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम आर्य प्रतिनिधि सभा फीजी / Arya Pratinidhi Sabha Fiji
पता (Address) Arya Pratinidhi Sabha Fiji 1 Ono Street, Samabula, Fiji (PO Box 4245, Samabula, Fiji)
ईमेल (Email) aryasamaj@kidanet.net.fj
दूरभाष / फैक्स दूरभाष : (679) 3386044 / 3386066 / 9999294 फैक्स : (679) 3382592
वेबसाइट (Website) http://www.aryasamaj.org.fj/

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

सभा का मुख्य लक्ष्य फीजी में हरेक को एक अनुकूल माहौल, अभिनव मूल्यों की शिक्षा, जीवन कौशल (वोकेशनल ट्रेनिंग), शारीरिक, सांस्कृतिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए उपयुक्त पाठ्यक्रम और संसाधनों तथा आजीवन अध्ययन के माध्यम से शिक्षा के अवसर प्रदान करना है।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

फीजी का आर्य प्रतिनिधि सभा (आर्य प्रतिनिधि सोसायटी – Arya Representative Society) फीजी में सभी आर्य समाजों की एक राष्ट्रीय संस्था है। सभा की स्थपाना 1918 में हुई थी तथा मणिलाल डॉक्टर जो 1912- 1920 में महात्मा गाँधी के कहने पर फीजी में रह रहे भारतीयों की कानूनी मदद हेतु फीजी आए थे, के प्रयासों से यह एक धार्मिक संस्था के रूप में पंजीकृत भी हुई। सभा का प्रथम अध्यक्ष स्वामी मनोहरानंद सरस्वती (Swami Manoharanand Saraswati) थे जो 1913 को भारत से फीजी आए थे। यह सर्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा (World Council of Arya Samaj), दिल्ली से संबद्ध है। संस्थापना के तुरंत बाद सभा द्वारा अनेक पाठशालों को प्रतिष्ठित किया गया जिसमें से प्रथम पाठशाला, गुरुकुल प्राथमिक स्कूल है जो सन् 1918 में लोटोका (Lautoka) में खोली गई। आज सभा नियमित रूप से 14 पूर्व-प्राथमिक पाठशालाएँ, 18 प्राथमिक पाठशालाएँ, 7 माध्यमिक पाठशालाएँ, 1 वाणिज्य स्कूल, 1 धार्मिक प्ररिक्षण केंद्र एवं 1 युवा विकास केंद्र चलाता है तथा फीजी विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठान हेतु भिन्न सुविधाएँ एवं संसाधन भी प्रदान किया।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

  • 1.सभा शिक्षा मंत्रालय के अनुमोदित पाठ्यक्रम पर आधारित शैक्षणिक विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है जिसमें से एक हिंदी भी है। सभा हिंदी भाषा-शिक्षण को बहुत प्रोत्साहित करता है और माध्यमिक विद्यालयों में तो हिंदी का पठन-पाठन अनिवार्य है जबकि प्राथमिक स्तर पर हिंदी-शिक्षण को पाठ्यक्रम के अनुरूप ही रखा गया है।
  • 2.इस के अतिरिक्त सभा स्थानीय स्तर पर धार्मिक, सांस्कृतिक और मूल्यों की शिक्षा और छात्रगण और स्कूल कर्मचारियों के बीच वैदिक ज्ञान को प्रतिपादित करने हेतु अपने सभी स्कूलों में अपने खर्चे पर वैदिक शिक्षकों (धार्मिक शिक्षकों) को प्रशिक्षित भी करता है। सभा प्राथमिक स्तर पर स्कूलों में गैर- फ़ीजी छात्रों को संवाद-विषयक फ़ीजी सिखाने के लिए फ़ीजी-भाषा अध्यापकों को भी काम पर रखता है।
संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Australia And Pacific

प्रमुख व्यक्ति: पदारथ श्री अरुण (Padarath Mr. Arun) अध्यक्ष (President)

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस