त्रिभुवन विश्वविद्यालय
Asia

त्रिभुवन विश्वविद्यालय

Tribhuvan University

उषा ठाकूरहिंदी विभागाध्यक्षा Thakur UshaHead Hindi Dept

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम त्रिभुवन विश्वविद्यालय / Tribhuvan University
पता (Address) TU Rd, Kirtipur 44618, Nepal
ईमेल (Email) bishwokarmab@yahoo.com subedigs2010@yahoo.com
दूरभाष / फैक्स 9849275263, (977-1) 4331076 (977-1) 4331076

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

  • 1.नेपाल के समग्र विकास के लिए आवश्यक सक्षम मानव संसाधन तैयार करना।
  • 2.मानक उच्च शिक्षा प्रदान करना।
  • 3.राष्ट्रीय संस्कृति और परंपरा को विकसित करना तथा रक्षा करना।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

त्रिभुवन विश्वविद्यालय एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। सन् 1959 में यह विश्वविद्यालय स्थापित किया गया था। यह नेपाल के पाँच विश्वविद्यालयों में से सबसे पुराना है। इस विश्वविद्यालय को स्वर्गीय राजा त्रिभुवन के नाम से रखा गया है।

विश्वविद्यालय में चार संकाय हैं:

  • 1.मानविकी और सामाजिक विज्ञान संकाय (Faculty of Humanities and Social Sciences)
  • 2.प्रबंधन संकाय (Faculty of Management)
  • 3.शिक्षा संकाय (Faculty of Education)
  • 4.विधि संकाय (Faculty of Law)

उपलब्धियाँ व सम्मान (Awards & Recognitions)

  • 1.नेपाल के शिक्षा एवं खेल-कूद मंत्रालय द्वारा त्रिभुवन विश्वविद्यालय को अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षा पुरस्कार प्राप्त हुआ। (2003)
  • 2.महेंद्र विद्या भूषण पुरस्कार (2003)

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

त्रिभुवन विश्विविद्यालय नेपाल का सबसे बड़ा और पुराना राष्ट्रीय विश्वविद्यालय है। इसका केंद्रीय कार्यालय कीर्तिपुर काठमाण्डू में है। इस विश्वविद्यालय में 150, 00 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कृषि तथा पशु अध्ययन संस्थान, वनविज्ञान, इंजीनियरिंग, विज्ञान तथा प्रविधि, चिकित्सा शास्त्र, समाजविज्ञान, मानवशास्त्र, व्यवस्थापन, शिक्षा शास्त्र, कानून तथा मानविकी में यह विश्वविद्यालय शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस विश्वविद्यालय के 60 आंगिक तथा 416 कैम्पस सारे नेपाल में हैं। यह विश्वविद्यालय अभी भी नेपाल की उच्च शिक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक भाग वहन कर रहा है। अंग्रेज़ी, नेपाली, आर्थिक, समाजशास्त्र और नृविज्ञान, भूगोल, ग्रामीण विकास, राजनीति विज्ञान, पत्रकारिता और जनसंचार, इतिहास, संस्कृति, पुस्तकालय विज्ञान, गृह विज्ञान, जनसंख्या अध्ययन, संस्कृत, हिंदी, नेपालभाषा, मैथिली आदि विषय विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाती हैं।

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Asia

प्रमुख व्यक्ति: उषा ठाकूरहिंदी विभागाध्यक्षा Thakur UshaHead Hindi Dept

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस